ये हैं बीटेक कंप्यूटर साइंस के बाद टॉप 10 करियर ऑप्शन, लाखों में मिलेगी सैलरी !
ये हैं बीटेक कंप्यूटर साइंस के बाद टॉप 10 करियर ऑप्शन, लाखों में मिलेगी सैलरी !
Top 10 Career Option After B.Tech CS: कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना एक बहुत अच्छा विकल्प है। यदि आपने भी कंप्यूटर से बीटेक किया है या करने की सोच रहे हैं तो जानिए कि आपको कौन-कौन सी नौकरियां मिल सकती हैं। इस आर्टिकल में हमनें बीटेक करने के बाद मिलने वाली बेस्ट जॉब्स के बारे में बात की है। आप भी पढ़िए और जानिए इसके बारे में।
बीटेक करके एक अच्छी नौकरी पाना सभी छात्रों का सपना होता है। उसमें अगर आपने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया है तो आपके लिए बहुत अच्छे विकल्प हैं। इस आर्टिकल में उन विकल्पों के बारे में ही जानकारी दी गई है। आप अपनी पसंद और इंटरेस्ट के हिसाब से किसी एक का सिलेक्शन कर सकते हैं और लाखों का पैकेज पा सकते हैं।
कंप्यूटर नेटवर्क इंजीनियर
सॉफ़्टवेयर इंजीनियर बनकर आप एप्लिकेशन डेवलपमेंट और प्रोग्रामिंग का काम करते हैं। आपका काम सॉफ़्टवेयर प्रोजेक्ट के लिए समस्याओं का हल तैयार करना, कोडिंग, टेस्टिंग, और मेंटेनेंस करना है। सॉफ़्टवेयर कंपनियों, और आईटी कंसल्टेंसी में सॉफ़्टवेयर इंजीनियरों की काफी मांग है। इसमें आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ के बहुत चांसेस हैं। सॉफ़्टवेयर इंजीनियरों की शुरूआती सालाना सैलरी 4-5 लाख रुपये है।
कंप्यूटर नेटवर्क इंजीनियर नेटवर्क का डिज़ाइन, सेटअप, और समर्थन करते हैं। कंप्यूटर नेटवर्क इंजीनियर सूचना संचार नेटवर्क के विकास, प्रबंधन, और संचालन के लिए जिम्मेदार होते हैं। उनका काम नेटवर्क की सुरक्षा, स्टेबिलिटी, और कार्यक्षमता को सुनिश्चित करना होता है। भारत में कंप्यूटर नेटवर्क इंजीनियरों की सालाना सैलरी 5-6 लाख रुपये से शुरू होती है।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट का काम संगठनों को साइबर हमलों से बचाने के लिए सुरक्षा सॉल्यूशन प्रदान करना होता है। उनका काम नेटवर्क और सिस्टमों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना, डेटा की सुरक्षा को एनालाइज करना, साइबर हमलों का पता लगाना, और सुरक्षा नीतियों का अनुपालन करना होता है। भारत में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की सलाना सैलरी 7-8 लाख रुपये से शुरू होती है।
वेब डेवलपर वेबसाइट और वेब एप्लिकेशन का डिज़ाइन और डेवलपमेंट करते हैं। उनका काम यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना होता है। भारत में वेब डेवलपरों की सालाना सैलरी 4-5 लाख रुपये से शुरू होती है।
ब्लॉकचेन डेवलपर
ब्लॉकचेन डेवलपर ब्लॉकचेन तकनीकों का उपयोग करके सुरक्षित डेटा ट्रांसफर करने में मदद करते हैं। उनका काम ब्लॉकचेन प्रॉटोकॉल के आधार पर एप्लिकेशन और सपोर्ट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट करना होता है। भारत में ब्लॉकचेन डेवलपरों की सालाना सैलरी 7-8 लाख रुपये से शुरू होती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग के उपयोग से इंटेलिजेंट सिस्टम डिज़ाइन करते हैं। उनका काम AI एल्गोरिदम्स का विकास, एडमिनिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन के लिए होता है। भारत में AI एक्सपर्टों की सालाना सैलरी 10 लाख रुपये से शुरू होती है।
आईटी कंसल्टेंट
आईटी कंसल्टेंट संगठनों को आईटी सॉल्यूशन प्रदान करने में मदद करते हैं। उनका काम विभिन्न क्षेत्रों में संगठनों के लिए तकनीकी सलाह और सॉल्यूशन प्रदान करना है। भारत में आईटी कंसल्टेंट्स की सालाना सैलरी 7-8 लाख रुपये से शुरू होती है।





Comments
Post a Comment